द इंडियन व्यू

राजस्थान रॉयल्स से जुड़े कप्तान संजू सैमसन, विकेटकीपिंग पर संशय कायम

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, जिन्होंने पिछले महीने उंगली की सर्जरी करवाई थी, सोमवार को टीम से जुड़ गए हैं। सैमसन बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हो सकी…

Ragwendra P Singh
March 18, 2025
2 min read
राजस्थान रॉयल्स से जुड़े कप्तान संजू सैमसन, विकेटकीपिंग पर संशय कायम

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, जिन्होंने पिछले महीने उंगली की सर्जरी करवाई थी, सोमवार को टीम से जुड़ गए हैं। सैमसन बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह तुरंत विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं।

साभार : गूगल

अगर सैमसन पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। बताते चले कि कि जुरेल ने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में सैमसन की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की थी। उस मैच में जोफ्रा आर्चर की एक तेज गेंद सैमसन की उंगली पर लगी थी, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

ऑलराउंडर रियान पराग भी कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने को तैयार हैं। चोट के कारण वह दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहे थे, लेकिन रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में वापसी करते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक जमाया और 26 ओवर की गेंदबाजी भी की।

राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगा। इसके बाद टीम 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।