राजस्थान की नौ वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार ने ग्रीस में रचा इतिहास
लेक सिटी उदयपुर की 9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार ने ग्रीस में आयोजित विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में अंडर-10 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह विश्व स्तर पर शतरंज में पदक जीतने…

लेक सिटी उदयपुर की 9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार ने ग्रीस में आयोजित विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में अंडर-10 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह विश्व स्तर पर शतरंज में पदक जीतने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी बनी।

कियाना ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 11 में से 9 अंक अर्जित किए। उन्होंने पोलैंड, बेलारूस, रोमानिया, वियतनाम, ट्यूनिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन और तुर्कमेनिस्तान की खिलाड़ियों को हराया और टाई ब्रेक में तीसरा स्थान हासिल कर पदक अपने नाम किया।
कियाना पहले भी कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। उसने 2022 में राष्ट्रीय स्कूल शतरंज (U-7) में रजत पदक जीता।
2023 एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप (अल ऐन, यूएई) में स्वर्ण व रजत, 2024 में कजाकिस्तान में टीम ब्लिट्ज में स्वर्ण पदक, 2024 में FIDE वर्ल्ड कप (बटूमी, जॉर्जिया) में 9वां स्थान और दिसंबर 2024 में राष्ट्रीय अंडर-9 बालिका चैंपियन बनीं।
कियाना 2025 में थाईलैंड, जॉर्जिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कियाना ने कहा, “कांस्य पदक जीतना मेरे लिए गर्व का क्षण है। मेरा अगला लक्ष्य विश्व चैंपियन बनना है और मैं इसके लिए पूरी मेहनत व समर्पण से आगे बढ़ूंगी।”
कियाना परिहर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते है। राष्ट्रीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप (U-7) में उन्होंने रजत पदक साल 2022 में जीता था। साल 2023 में उन्होंने एशियन यूथ शतरंज 2023 - अल ऐन, यूएई (अंडर-8) में स्टैंडर्ड में स्वर्ण, रैपिड में रजत और टीम इवेंट्स में तीन गोल्ड (स्टैंडर्ड, रैपिड, ब्लिट्ज) पदक जीता।
कियाना ने साल 2024 में कजाकिस्तान (अंडर-10) टीम ब्लिट्ज में गोल्ड जीता। FIDE विश्व कप 2024 में उन्होंने 9वां स्थान हासिल किया। दिसंबर 2024 में कियाना राष्ट्रीय अंडर-9 बलिका चैंपियन बनी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
