राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव से की रक्षा सहयोग पर चर्चा
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ टेलीफोन पर बात की। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह ने…

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ टेलीफोन पर बात की। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग और समर्थन देने के लिए आभार जताया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ टेलीफोन पर बात करके खुशी हुई। भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने और क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करने के लिए चल रही और नई पहलों की समीक्षा करने के लिए उत्कृष्ट चर्चा हुई। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की ओर से भारत को दिए गए अटूट समर्थन के लिए अपनी गहरी सराहना व्यक्त की। मैं जल्द ही उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।
इससे पहले दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच 01 मई को टेलीफोन पर वार्ता हुई थी, जब 22 अप्रैल को पहलगाम हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। उस वक्त पाकिस्तान को डर सता रहा था कि भारत किसी भी वक्त उस पर हमला कर सकता है। दूसरी तरफ भारत ने भी वैश्विक समुदाय को अपनी बात समझाने की पहल शुरू की थी। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
