राजद कार्यकर्ताओं के असंतोष पर भाजपा का तंज, कहा- सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा
नई दिल्ली : बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने इलाके के नेता को लेकर विरोध किया जा रहा है। ऐसे में शनिवार को एक बार फिर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आरजेडी प्रमुख लालू…

नई दिल्ली : बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने इलाके के नेता को लेकर विरोध किया जा रहा है। ऐसे में शनिवार को एक बार फिर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास का घेराव किया। इस घटना पर तंज कसते हुए केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार में जो हो रहा है, वह लोग आश्चर्य के साथ देख रहे हैं। युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों का सशक्तिकरण ये सभी देखकर विपक्ष कुंठित है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि परिवारवाद यहां कुर्सीवाद में उलझ गया है। किडनी देने वाली बेटी का भी तिरस्कार हो रहा है। मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा, किसको कहां से सीट मिलेगी, इसको लेकर पार्टी और इंडी गठबंधन में महाभारत चल रहा है। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं में असंतोष जगजाहिर है। शिवराज सिंह ने पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार बिहार में रिकॉर्डतोड़ बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है, लेकिन वहां राजद के अंदर लड़ाई देख कर लगता है कि सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा।
शिवराज सिंह ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी की कुंठा देश में नहीं, विदेश में निकल रही है। वो अपरिपक्व हैं, जो विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने का पाप और अपराध कर रहे हैं, जो देश को दुनिया में बदनाम करते हैं, जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करती।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
