राजघाट के राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में राष्ट्रपिता बापू पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन आज
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की परिवर्तनकारी जीवन यात्रा पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी आज राजघाट स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में देखने को मिलेगी। इसका उद्घाटन सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू की पोती तारा गांधी…

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की परिवर्तनकारी जीवन यात्रा पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी आज राजघाट स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में देखने को मिलेगी। इसका उद्घाटन सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू की पोती तारा गांधी भट्टाचार्य करेंगी। राष्ट्रीय बलिदान दिवस पर आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी का शीर्षक 'महात्मा की यात्रा : उनके अपने दस्तावेजों के माध्यम से' है।
इस प्रदर्शनी के आयोजन में राष्ट्रीय अभिलेखागार और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय, भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार और प्रसार भारती अभिलेखागार की अहम भूमिका है। प्रदर्शनी में बापू की परिवर्तनकारी यात्रा देखने को मिलेगी। यह अतिथियों को अनूठा अवसर प्रदान करेगी। दुर्लभ तस्वीरों, आधिकारिक दस्तावेजों, ऑडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो क्लिपिंग और व्यक्तिगत पत्राचार के माध्यम से यह प्रदर्शनी पोरबंदर में गांधी के शुरुआती जीवन से लेकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तक के उनके मार्ग का खूबसूरत चित्रण प्रस्तुत करती है।
इस प्रदर्शनी में इंग्लैंड में उनकी शिक्षा, दक्षिण अफ्रीका में उनके प्रारंभिक वर्ष, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण सत्याग्रह, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन सहित प्रमुख मील के पत्थरों के दौरान उनके नेतृत्व को प्रदर्शित करने वाले 30 पैनल शामिल हैं। इसमें सामाजिक न्याय, सांप्रदायिक सद्भाव और अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए उनके काम के साथ-साथ विभाजन के दौरान शांति बनाए रखने के उनके अंतिम प्रयासों और स्वतंत्रता के बाद उनकी स्थायी विरासत पर भी प्रकाश डाला गया है। यह प्रदर्शनी गांधी के अहिंसा, न्याय और शांति के दर्शन को दर्शाती है। यह प्रदर्शनी सीमित समय के लिए आम जनता के लिए खुलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
