द इंडियन व्यू

राकेश जोशी का हरफनमौला खेल, सीवीसीएल चार विकेट से विजयी

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच राकेश जोशी (4 विकेट, नाबाद 40 रन) के हरफनमौला खेल से सीवीसीएल ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में केवीजीएन को चार विकेट से हराया। आरडीएसओ स्टेडियम में केवीजीएन ने…

Ragwendra P Singh
December 24, 2025
2 min read

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच राकेश जोशी (4 विकेट, नाबाद 40 रन) के हरफनमौला खेल से सीवीसीएल ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में केवीजीएन को चार विकेट से हराया।

आरडीएसओ स्टेडियम में केवीजीएन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। दसवें नंबर के बल्लेबाज मुकेश गौर ने 14 गेंदों पर चार चौकों से नाबाद 27 रन की अहम पारी खेली।

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद जावेद ने 16 और तीसरे नंबर पर आदित्य ने 17 रन का योगदान दिया। इसके अलावा आशू (26), रेहान (20), आदित्य वर्द्धन (17) व मोहम्मद जावेद (16) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। सीवीसीएल से राकेश जोशी ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके जबकि शशि प्रकाश मीना को दो विकेट मिले।

जवाब में सीवीसीएल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाते हुए जीत अपनी झोली में डाल ली। टीम की शुरुआत खराब रही और 18 रन के स्कोर पर उसके दो विकेट गिर गए। कपिल निगम (14) और आशुतोष (10) ज्यादा देर टिक नहीं सके। फिर राकेश जोशी ने नाबाद 40, शशि प्रकाश मीना ने 39 और नीरज तोमर ने नाबाद 20 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।