द इंडियन व्यू

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में गुरुवार को शपथ ली। उन्हें राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में शपथ दिलाई। इस दौरान सदन के नेता एवं…

Ragwendra P Singh
April 9, 2026
1 min read
राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में गुरुवार को शपथ ली। उन्हें राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में शपथ दिलाई।

 

इस दौरान सदन के नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राकांपा की नेता एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और अन्य नेता मौजूद रहे।

 

35 वर्षीय पार्थ पवार राकांपा नेता अजीत पवार के पुत्र हैं, जिनका विगत 28 जनवरी को एक विमान हादसे में निधन हो गया था। इससे पहले उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्यसभा सदस्य चुनी गई थीं, लेकिन महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पार्थ पवार को राज्यसभा के लिए चुना गया।

 

इससे पहले पार्थ पवार ने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…