द इंडियन व्यू

रविंद्र जडेजा का स्वर्णिम युग : टेस्ट इतिहास में सबसे लंबे समय तक शीर्ष ऑलराउंडर!

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे लंबे समय तक नंबर वन ऑलराउंडर बने रहने का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। जडेजा एक या दो महीने, 3 साल से ज्यादा समय से आईसीसी…

Ragwendra P Singh
May 15, 2025
2 min read
रविंद्र जडेजा का स्वर्णिम युग : टेस्ट इतिहास में सबसे लंबे समय तक शीर्ष ऑलराउंडर!

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे लंबे समय तक नंबर वन ऑलराउंडर बने रहने का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। जडेजा एक या दो महीने, 3 साल से ज्यादा समय से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के तख्त पर विराजमान हैं।

Photo : AP

आने वाले समय में इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी ऑलराउंडर के लिए नामुमकिन जैसा लगता है, क्योंकि पहले तो उस ऑलराउंडर को नंबर वन की कुर्सी हासिल करनी होगी और फिर उस पर लगातार बने रहना होगा। भारतीय स्पिन ऑलराउंडर 1,151 दिनों तक शीर्ष पर रहे हैं, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर के रूप में सबसे लंबी अवधि है।

जडेजा ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो जैक्स कैलिस, कपिल देव या इमरान खान जैसे टेस्ट ऑलराउंड महान खिलाड़ी भी हासिल नहीं कर पाए हैं। जडेजा पहली बार 9 मार्च 2022 को टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन ऑलराउंडर बने थे। उस समय उन्होंने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को नंबर वन की कुर्सी से हटाया था।

इसके बाद से वे लगातार नंबर एक की कुर्सी संभाले हुए हैं। मार्च 2022 से मई 2025 आ गई, लेकिन उनसे कोई भी नंबर वन की कुर्सी नहीं छीन पाया। अब उनके 400 अंक हो गए हैं। पिछले सीजन की बात करें तो रविंद्र जडेजा ने कुल 527 रन 30 के करीब के औसत से बनाए हैं, जबकि बतौर गेंदबाज उन्होंने 24 के करीब के औसत से 48 विकेट निकाले हैं।

ये आंकड़े उनकी कंसिस्टेंसी को दर्शाते हैं, जिनकी वजह से वे नंबर वन ऑलराउंडर टेस्ट क्रिकेट में बने हुए हैं। वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और अब सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट ही भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद उन पर भी रिटायरमेंट का दबाव आ गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।