द इंडियन व्यू

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ ने जीती महिला वर्ग की ट्रॉफी

लखनऊ। रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ ने 8वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता - मध्य ज़ोन जोनल राउंड में महिला वर्ग की विजेता ट्रॉफी जीत ली। वहीं पुरुषों में रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) मेरठ चैंपियन बनी। 8वीं अखिल…

Ragwendra P Singh
April 10, 2025
1 min read
रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ ने जीती महिला वर्ग की ट्रॉफी

लखनऊ। रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ ने 8वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता - मध्य ज़ोन जोनल राउंड में महिला वर्ग की विजेता ट्रॉफी जीत ली। वहीं पुरुषों में रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) मेरठ चैंपियन बनी।

8वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता - मध्य ज़ोन जोनल राउंड

रक्षा लेखा खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा सूर्या खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के बुधवार शाम फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग के फाइनल में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ ने रक्षा लेखा नियंत्रक जबलपुर को सीधे सेटों में 25-10, 25-13 से हराया।

पुरुष वर्ग के फाइनल में रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) मेरठ को संघर्ष के बाद जीत मिली, जिसने रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण) मेरठ को तीन सेट तक चले मैच में 25-15, 20-25, 25-13 से हराकर खिताब जीता।

पुरस्कार वितरण समारोह में संजय कुमार चौधरी (आईडीएएस, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ, हरिहर मिश्रा (आईडीएएस, रक्षा लेखा नियंत्रक, एकीकृत वित्तीय सलाहकार (मध्य कमान) लखनऊ एवं एवं संयुक्त एकीकृत वित्तीय सलाहकार हिमांशु त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को पुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेना तथा सिविल सेवाओं के विशिष्ट अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।