रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस के सहयोग से एएमसीए का इंजन विकसित करने का दिया सुझाव
नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान का इंजन विकसित करने के लिए फ्रांस के साथ साझेदारी का सुझाव केंद्र सरकार को दिया है। 61 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य एडवांस्ड मीडियम…

नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान का इंजन विकसित करने के लिए फ्रांस के साथ साझेदारी का सुझाव केंद्र सरकार को दिया है। 61 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) के लिए 120 नॉट इंजन बनाना और पूर्ण तकनीकी हस्तांतरण (टीओटी) हस्तांतरण करना है। इस परियोजना से उन्नत विनिर्माण और डिजाइन प्रौद्योगिकियां आएंगी और यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्र सरकार ने स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के मकसद से भारत में बनने वाले पांचवीं पीढ़ी के एएमसीए कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के लिए इस स्टील्थ, मल्टीरोल, एयर सुपीरियॉरिटी फाइटर में छठी पीढ़ी की आधुनिक प्रौद्योगिकियां भी शामिल होंगी। यह वायु सेना में स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, राफेल और नौसेना के एचएएल नेवल तेजस और मिग-29 की जगह लेगा। कार्यक्रम निष्पादन मॉडल को मंजूरी मिलने के बाद एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) निजी उद्योग की साझेदारी में इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
पांचवीं पीढ़ी के इस स्टील्थ लड़ाकू विमान का ढांचा तो निजी उद्योग की साझेदारी में तैयार होगा, लेकिन इसका इंजन बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस के साथ साझेदारी का सुझाव केंद्र सरकार को दिया है। 61 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य एएमसीए जैसे भविष्य के प्लेटफार्मों के लिए फ्रांसीसी कंपनी सैफ्रान के सहयोग से 120 नॉट इंजन बनाना और पूर्ण तकनीकी हस्तांतरण (टीओटी) हस्तांतरण करना है। यह इस बड़ी परियोजना के लिए बड़ी सफलता है, जिससे उन्नत विनिर्माण और डिजाइन प्रौद्योगिकियां आएंगी और यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हालांकि, शुरुआती एएमसीए मॉडल में अमेरिका निर्मित जीई 414 इंजन का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन स्वदेशी इंजन का विकास होने के बाद लड़ाकू जेट इंजन तकनीक में आत्मनिर्भरता आएगी। एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट 120 केएन (किलोन्यूटन) थ्रस्ट इंजन से संचालित होगा, जिसमें सुपर क्रूज क्षमताएं शामिल हैं। स्वदेशी रूप से इस इंजन का विकास गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान कर रहा है, जिसमें फ्रांसीसी कंपनी का सहयोग लिया जाएगा। इसी इंजन को एएमसीए मार्क-2 में एकीकृत करने की योजना है, जिसके 2030 के दशक की शुरुआत में सेवा में आने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
