योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं वित्तीय साक्षरता से जुड़ीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिकाओं के सशक्तीकरण और वित्तीय जागरूकता पर जोर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और केजीबीवी की 1,18,657 बालिकाओं ने किया प्रतिभाग बैंक भ्रमण, वित्तीय साक्षरता…

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिकाओं के सशक्तीकरण और वित्तीय जागरूकता पर जोर
- प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और केजीबीवी की 1,18,657 बालिकाओं ने किया प्रतिभाग
- बैंक भ्रमण, वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण और खाता संचालन प्रक्रिया की दी गई जानकारी
लखनऊ, 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बालिकाओं को जागरूक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न पहल कर रही है। इसी क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता से जोड़ने के लिए प्रदेशव्यापी गतिविधियां आयोजित की गईं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा संदीप सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इन गतिविधियों के अंतर्गत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 1,18,657 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को बैंकिंग व्यवस्था की बुनियादी जानकारी देने और वित्तीय प्रक्रियाओं से परिचित कराने पर जोर दिया गया। बैंक भ्रमण, वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण तथा बैंक खाता संचालन की प्रक्रिया से संबंधित जागरूकता गतिविधियों ने बालिकाओं को वित्तीय विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार की गतिविधियां बालिकाओं को दैनिक जीवन में उपयोगी वित्तीय जानकारी से परिचित कराने और उनमें जागरूकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
बैंकिंग प्रक्रियाओं से परिचित हुईं बेटियां
मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित बैंक भ्रमण के माध्यम से बालिकाओं को बैंक की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। उन्हें बैंक खाते के संचालन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य बालिकाओं में वित्तीय विषयों के प्रति समझ विकसित करना और उन्हें बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना है।
ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और बैंकिंग योजनाओं की जानकारी
वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण के अंतर्गत बालिकाओं को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न बैंक योजनाओं, बैंक खाते के संचालन तथा ऑनलाइन और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने, अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने और साइबर धोखाधड़ी की आशंका होने पर सावधानीपूर्वक कदम उठाने के महत्व से परिचित कराया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को वित्तीय प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करने के साथ सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक बनाना है।
विद्यालयों से केजीबीवी तक भागीदारी
इस गतिविधि में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाएं भी शामिल हुईं। कुल 1,18,657 बालिकाओं की भागीदारी मिशन शक्ति के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता को विद्यालयी गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास को दर्शाती है।
कोट
मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता से जोड़ना उन्हें बैंकिंग प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य बालिकाओं में वित्तीय जागरूकता विकसित करना और उन्हें बैंक खाता संचालन सहित आवश्यक वित्तीय प्रक्रियाओं से परिचित कराना है, ताकि वे भविष्य में अधिक जागरूक और आत्मविश्वास के साथ निर्णय ले सकें।
मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण चिकित्सा अधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता…
शिक्षक हितों का संरक्षण और शिक्षा का सशक्तीकरण हमारी प्रतिबद्धता: ब्रजेश पाठक
अलीगढ़ में आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला/महानगर शिक्षक संवाद बैठक को उपमुख्यमंत्री ने किया संबोधित शिक्षकों के साथ किया संवाद, विधान परिषद चुनाव, शिक्षा के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों…
यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’: मुख्यमंत्री
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ कानून की सबसे बड़ी पूंजी उसकी धाराएं नहीं, बल्कि आमजन का विश्वास है: सीएम योगी एआई को सहायक बनाइए, सारथी नहीं,…
फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय बैठक में राजधानी को जलभराव से बचाने का बड़ा रोडमैप तैयार गोमती के बैकफ्लो को रोकने के लिए लगेंगे 12 नए फ्लड पंपिंग स्टेशन, न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन…
