द इंडियन व्यू

'ये दिल आशिकाना' की री-रिलीज डेट और ट्रेलर जारी

साल 2002 में रिलीज हुई एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'ये दिल आशिकाना' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। अजय देवगन की 'फूल और कांटे' जैसी हिट फिल्में बना चुके निर्देशक कुकु कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
2 min read
'ये दिल आशिकाना' की री-रिलीज डेट और ट्रेलर जारी

साल 2002 में रिलीज हुई एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'ये दिल आशिकाना' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। अजय देवगन की 'फूल और कांटे' जैसी हिट फिल्में बना चुके निर्देशक कुकु कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करण नाथ और जीविधा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब करीब 24 साल बाद मेकर्स ने फिल्म के री-रिलीज का ऐलान कर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है, जिससे 90 और 2000 के दशक की रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

 

निर्माताओं ने फिल्म को आज के दर्शकों की पसंद के मुताबिक दोबारा एडिट किया है। हाल ही में जारी किया गया इसका ट्रेलर लगभग 2 मिनट 46 सेकंड लंबा है, जिसमें फिल्म के रोमांस, एक्शन और इमोशनल पलों की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर ने उन दर्शकों की यादें ताजा कर दी हैं, जिन्होंने इस फिल्म के गानों और प्रेम कहानी को खूब सराहा था।

 

'ये दिल आशिकाना' इस बार 13 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर रोमांटिक फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…