द इंडियन व्यू

यूरोपा लीग सेमीफाइनल: मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहैम ने पहले चरण में मारी बाज़ी

मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहैम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले चरण में बड़ी जीत दर्ज की। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने स्पेन के सैन मैम्स में एथलेटिक बिलबाओ को 3-0 से हराया…

Ragwendra P Singh
May 2, 2025
1 min read
यूरोपा लीग सेमीफाइनल: मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहैम ने पहले चरण में मारी बाज़ी

मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहैम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले चरण में बड़ी जीत दर्ज की। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने स्पेन के सैन मैम्स में एथलेटिक बिलबाओ को 3-0 से हराया जबकि टोटेनहैम ने घरेलू मैदान पर नॉर्वे के क्लब बोडो ग्लिमट के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की।

@EuropaLeague

इंग्लैंड की इन दोनों टीमों ने यूरोप के दूसरे सबसे बड़े क्लब टूर्नामेंट को जीतने और महाद्वीप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहैम दोनों इंग्लिश प्रीमियर लीग के निचले भाग में हैं लेकिन यूरोपा लीग की ट्रॉफी जीतने पर उन्हें अगले सत्र में चैंपियंस लीग में जगह मिल जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।