द इंडियन व्यू

यूरोप में क्रिकेट और हॉकी का संगम, बच्चन-द्रविड़ ने देखा भारत-नीदरलैंड मुकाबला

यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग के पहले सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले नीदरलैंड में क्रिकेट और हॉकी जगत का खास संगम देखने को मिला। ईटीपीएल के सह-मालिक अभिषेक बच्चन, डबलिन गार्जियंस के सह-मालिक राहुल द्रविड़ तथा एम्स्टर्डम…

Ragwendra P Singh
August 23, 2026
2 min read
यूरोप में क्रिकेट और हॉकी का संगम, बच्चन-द्रविड़ ने देखा भारत-नीदरलैंड मुकाबला

यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग के पहले सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले नीदरलैंड में क्रिकेट और हॉकी जगत का खास संगम देखने को मिला। ईटीपीएल के सह-मालिक अभिषेक बच्चन, डबलिन गार्जियंस के सह-मालिक राहुल द्रविड़ तथा एम्स्टर्डम फ्लेम्स के सह-मालिक स्टीव वॉ और जेमी ड्वायर ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में भारत और नीदरलैंड के बीच पुरुष मुकाबला देखा।

एम्स्टेलवीन के वैगेनर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद अभिषेक बच्चन ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उनके साथियों से मुलाकात की। उन्होंने टीम को विश्व कप अभियान के शेष मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वॉ और हॉकी दिग्गज जेमी ड्वायर ने स्टेडियम से मुकाबले का आनंद लिया।

हॉकी विश्व कप का अनुभव साझा करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि यह उनका पहला हॉकी विश्व कप है और अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन और मेजबान देशों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह लंबे समय से हॉकी को फॉलो करते रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में इस खेल में आए कौशल और रोमांच ने इसे और आकर्षक बना दिया है।

@etplofficial

आईसीसी से मान्यता प्राप्त टी-20 फ्रेंचाइजी लीग यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग का आगाज 26 अगस्त से होगा। टूर्नामेंट में छह शहर आधारित फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी और इसका आयोजन 20 सितंबर तक नीदरलैंड के वूरबर्ग और आयरलैंड के मलाहाइड में किया जाएगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में रॉटरडैम डॉकर्स का सामना एम्स्टर्डम फ्लेम्स से होगा। ईटीपीएल के पहले सत्र को यूरोपीय क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://twitter.com/etplofficial/status/2091244081615949887

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।