यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की तैयारी का जयराम रमेश ने लगाया आरोप
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि संशोधित भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के तहत जारी एक नई अधिसूचना से इस…

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि संशोधित भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के तहत जारी एक नई अधिसूचना से इस दिशा में कदम बढ़ाया गया है।जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 6 अगस्त को कांग्रेस ने जिस आशंका को जताया था और जिस पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने प्रतिक्रिया भी दी थी, अब सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। नई अधिसूचना में बैंकों और सेवा प्रदाताओं को केवल 2,000 रुपये से कम के यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लेने से रोका गया है, लेकिन इससे अधिक राशि के लेनदेन को लेकर कोई स्पष्ट सुरक्षा नहीं दी गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि इससे भविष्य में यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खुल सकता है। बाद में एक और अधिसूचना के जरिए सीमा में बदलाव भी किया जा सकता है और सरकार चाहें तो व्यक्ति से व्यक्ति के बीच होने वाले सामान्य डिजिटल लेनदेन पर भी शुल्क लगा सकती है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मुद्दे पर ईमानदारी और पारदर्शिता नहीं दिखाई है तथा डिजिटल भुगतान करने वाले लोगों के भरोसे को तोड़ा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या डिजिटल भुगतान व्यवस्था को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोलने और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
