यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप 25 अप्रैल से, 115 स्वर्ण पदकों के लिए खिलाड़ी दिखाएंगे दम
लखनऊ। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 35 जिलों के 600 खिलाड़ी आगामी यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2025 में भाग लेने के लिए तैयार हैं। 115 स्वर्ण पदकों के लिए होने वाली यह प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल,…
लखनऊ। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 35 जिलों के 600 खिलाड़ी आगामी यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2025 में भाग लेने के लिए तैयार हैं। 115 स्वर्ण पदकों के लिए होने वाली यह प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल, 2025 तक लखनऊ के चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित की जाएगी।

यह तीन दिवसीय आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में होगा। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में 115 स्वर्ण, 115 रजत व 230 कांस्य पदकों के लिए बालक व बालिका वर्गों में मुकाबले होंगे। चैंपियनशिप में कुमिते के 91 भारवर्ग और काता की 24 श्रेणियों सहित कुल 115 वर्गों में स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने ये भी जानकारी दी कि इस चैंपियनशिप के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कराटे टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप का औपाचरिक उद्घाटन 25 अप्रैल को दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुणाल सिल्कू (आईएएस, विशेष सचिव श्रम, उत्तर प्रदेश) होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि प्रशांत शर्मा (आईएएस, महाप्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम लखनऊ क्षेत्र) भी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता इंजी.योगेश कुमार (निदेशक-कामर्शियल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
