द इंडियन व्यू

यूपी : शाहजहांपुर के जलालाबाद को 'परशुरामपुरी' नाम से जाना जाएगा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का जलालाबाद अब परशुरामपुरी नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है और इसको लेकर राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन…

Ragwendra P Singh
August 20, 2025
2 min read
यूपी : शाहजहांपुर के जलालाबाद को 'परशुरामपुरी' नाम से जाना जाएगा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का जलालाबाद अब परशुरामपुरी नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है और इसको लेकर राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्र सरकार से जलालाबाद का नाम बदलने की मांग की थी।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि 27 जून 2025 को यूपी सरकार की ओर से जलालाबाद का नाम बदलने के लिए एक खत भेजा गया था। भारत सरकार को शहर जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने पर कोई आपत्ति नहीं है।

पत्र में आगे बताया गया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से प्राप्त पत्र संख्या एसएम/28/35/2025 दिनांक 14.08.2025 की प्रति संलग्न है, जिसमें नए नाम की वर्तनी देवनागरी और रोमन लिपियों में सूचित/अनुशंसित की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि वह नए नाम की वर्तनी देवनागरी (हिंदी), रोमन (अंग्रेजी) और क्षेत्रीय भाषाओं में लिखते हुए आवश्यक राजपत्र अधिसूचना जारी करे।

वहीं, जलालाबाद का नाम बदले जाने पर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लोकसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर स्थित जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर परशुरामपुरी करने की अनुमति देने पर गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार, वंदन एवं अभिनंदन। आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आए इस निर्णय ने संपूर्ण सनातनी समाज को गर्व का क्षण प्रदान किया है।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने आगे लिखा, भगवान परशुराम जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! आपकी कृपा मात्र से ही इस पुनीत कार्य में निमित्त बन सका। आपकी कृपा दृष्टि संपूर्ण जगत पर बनी रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…