समाचार पोर्टल

यूपी विधानसभा चुनाव: वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी, युवा इस डेट तक बनवा सकेंगे मतदाता कार्ड

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 12 नवंबर से 11…

Ragwendra P Singh
October 16, 2026
2 min read
यूपी विधानसभा चुनाव: वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी, युवा इस डेट तक बनवा सकेंगे मतदाता कार्ड

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 के बीच नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे

राघवेंद्र प्रताप सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision - SSR) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि (क्वालिफाइंग डेट) मानते हुए वोटर लिस्ट को अपडेट करने की समय-सारिणी तय की है। इस विशेष अभियान के तहत वे सभी युवा जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, अपना नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण के इस अभियान की शुरुआत पोलिंग बूथों के पुनर्गठन से होगी। प्रदेश भर में मतदेय स्थलों (पोलिंग स्टेशनों) के संभाजन और पुनर्गठन का कार्य 2 नवंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान आयोग के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक ही परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही सेक्शन और एक ही पोलिंग स्टेशन पर रहें। साथ ही, शहरी क्षेत्रों की हाई-राइज सोसायटियों और झुग्गी-बस्तियों में मतदाताओं की सुविधा के लिए ग्राउंड फ्लोर पर नए पोलिंग स्टेशन बनाने का भी सर्वे किया जाएगा। बूथों के पुनर्गठन के बाद, 12 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत मतदाता सूचियों के ड्रा

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण चिकित्सा अधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता…

शिक्षक हितों का संरक्षण और शिक्षा का सशक्तीकरण हमारी प्रतिबद्धता: ब्रजेश पाठक

अलीगढ़ में आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला/महानगर शिक्षक संवाद बैठक को उपमुख्यमंत्री ने किया संबोधित शिक्षकों के साथ किया संवाद, विधान परिषद चुनाव, शिक्षा के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों…

यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’: मुख्यमंत्री

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ कानून की सबसे बड़ी पूंजी उसकी धाराएं नहीं, बल्कि आमजन का विश्वास है: सीएम योगी एआई को सहायक बनाइए, सारथी नहीं,…

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय बैठक में राजधानी को जलभराव से बचाने का बड़ा रोडमैप तैयार गोमती के बैकफ्लो को रोकने के लिए लगेंगे 12 नए फ्लड पंपिंग स्टेशन, न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन…