द इंडियन व्यू

यूपी रेंजर्स क्लब की रोमांचक जीत, आदित्य यादव ने चटकाए पांच विकेट

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच आदित्य यादव (5 विकेट) की गेंदबाजी की बदौलत यूपी रेंजर्स क्लब ने 21वीं बाबू बनारसी दास सी डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में जिज्ञासा क्रिकेट क्लब को कम स्कोर के रोमांचक मैच में 12 रन से पराजित किया।…

Ragwendra P Singh
December 29, 2025
1 min read
यूपी रेंजर्स क्लब की रोमांचक जीत, आदित्य यादव ने चटकाए पांच विकेट

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच आदित्य यादव (5 विकेट) की गेंदबाजी की बदौलत यूपी रेंजर्स क्लब ने 21वीं बाबू बनारसी दास सी डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में जिज्ञासा क्रिकेट क्लब को कम स्कोर के रोमांचक मैच में 12 रन से पराजित किया।

जिज्ञासा क्लब को 12 रन से हराया

सिंड्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर यूपी रेंजर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। मो.मुशाहिद ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। उनके अलावा अमन अंसारी (17) व मो. आदिल (10) ही दहाई के आंकड़े में ही रन बना सके।

जिज्ञासा क्लब से अजीत कुमार ने तीन जबकि शिवराज सिंह व आशुतोष सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में जिज्ञासा क्लब लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 78 रन ही बना सका।

विकेटों के पतझड़ के बीच शिखर सिंह (नाबाद 23) व हिमांशु कोला (10) ही कुछ प्रतिरोध कर सके। यूपी रेंजर्स क्लब से आदित्य यादव ने आठ ओवर में 38 रन देकर प्रतिद्वंद्वी टीम के आधे बल्लेबाजों को पवैलियन वापस भेजा। अतुल यादव व मो. शाहिद सिद्दीकी को दो-दो विकेट मिले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।