द इंडियन व्यू

यूपी में 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 10 जिलों के डीएम बदले

द इंडियन व्यू डेस्क : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सोमवार देर रात एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया । सरकार ने गोरखपुर समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
1 min read
यूपी में 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 10 जिलों के डीएम बदले

द इंडियन व्यू डेस्क : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सोमवार देर रात एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया । सरकार ने गोरखपुर समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। गन्ना आयुक्त, आयोध्या कमिश्नर समेत 10 जिलों के DM के तबादले हुए हैं।

आईएएस दीपक मीणा को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं नोएडा की नई डीएम मेघा रूपम होंगी। इसके अलावा गाजियाबाद में रवींद्र कुमार मंदर को डीएम बनाया गया है।

कपिल सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि अक्षय त्रिपाठी को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है ।

अमनदीप डुली को ललितपुर का जिलाधिकारी, पवन कुमार गंगवार को मिर्जापुर का जिलाधिकारी, प्रियंका निरंजन को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें