द इंडियन व्यू

इकाना का 'सुपर ड्रेनेज मैजिक', बारिश भी नहीं रोक सकी यूपी टी-20 का रोमांच, 45 मिनट में मैदान तैयार

लखनऊ : एक तरफ जहाँ देश के कई घरेलू टूर्नामेंट्स में बारिश और गीले मैदान के कारण मैच रद्द होने की खबरें आती रहती हैं, वहीं दूसरी तरफ यूपी टी-20 लीग 2026 का लखनऊ चरण शत-प्रतिशत सफल रहा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी…

Ragwendra P Singh
August 27, 2026
3 min read
इकाना का 'सुपर ड्रेनेज मैजिक', बारिश भी नहीं रोक सकी यूपी टी-20 का रोमांच, 45 मिनट में मैदान तैयार

लखनऊ : एक तरफ जहाँ देश के कई घरेलू टूर्नामेंट्स में बारिश और गीले मैदान के कारण मैच रद्द होने की खबरें आती रहती हैं, वहीं दूसरी तरफ यूपी टी-20 लीग 2026 का लखनऊ चरण शत-प्रतिशत सफल रहा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लगातार और तेज बारिश के बावजूद बिना एक भी मैच धुले (No Washout), सभी शेड्यूल किए गए 22 मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

हालाँकि कुछ मैचों में बारिश के कारण ओवरों की कटौती और (डकवर्थ-लुईस-स्टर्न) पद्धति का सहारा लेना पड़ा, लेकिन ग्राउंड स्टाफ की असाधारण तत्परता ने हर मैच का नतीजा सुनिश्चित किया। यूपीसीए और यूपी टी20 लीग का यह विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे देश में तारीफ बटोर रहा है।

इकाना स्टेडियम के चीफ़ क्यूरेटर संजीव अग्रवाल ने बताया कि कैसे उनकी टीम ने बारिश के बीच भी मैदान को खेल के अनुकूल बनाए रखा… "इकाना स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम (Drainage System) निर्माण के समय से ही बेहद आधुनिक और बेहतरीन ढंग से डिजाइन किया गया है। अक्सर अच्छे ड्रेनेज सिस्टम रखरखाव की कमी के कारण पाइपलाइन ब्लॉक होने से धीमे पड़ जाते हैं, लेकिन हम रोज़ाना रखरखाव (Routine Maintenance) करते हैं। बारिश कितनी भी तेज क्यों न हो, पानी थमने के अधिकतम 45 मिनट के अंदर हम मैदान को खेल के लिए तैयार कर देते हैं।"
संजीव अग्रवाल ने खुलासा किया कि इस सीजन की तैयारी महीनों पहले, आईपीएल के तुरंत बाद ही शुरू कर दी गई थी… "मैदान की देखभाल रोज़ का काम है, चाहे मैच हो या न हो।

आईपीएल के समापन के बाद हमने बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों और टर्फ साइंस प्रोटोकॉल के तहत प्री-सीजन मेंटेनेंस शुरू किया। जिस प्रक्रिया में आमतौर पर 15 दिन लगते हैं, उसमें हमने इस बार 32 दिन लगाए। हमने 'डीप टाइनिंग और कोरिंग' (Deep Tining & Coring) की, जिससे जमीन के अंदर पानी सोखने की क्षमता काफी बढ़ गई और सतह का पानी तेजी से बाहर निकल जाता है।"

उन्होंने कहा कि फैंस और मीडिया से मिल रही तारीफों के लिए वे आभारी हैं, लेकिन उनका एकमात्र लक्ष्य यही रहता है कि कम से कम समय में सूखा मैदान और तैयार पिच खिलाड़ियों को सौंपी जा सके, ताकि खेल का एक भी मिनट बर्बाद न हो।

अब कानपुर के ग्रीन पार्क में जमेगा अंतिम रंग

लखनऊ में 14 से 26 अगस्त तक चले इस बेहद सफल चरण के समापन के बाद अब यूपी टी-20 लीग का कारवां कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम शिफ्ट हो रहा है। 40 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर चुके इस ऐतिहासिक मैदान पर 28 अगस्त से 6 सितंबर तक अंतिम लीग मैच, प्लेऑफ्स और ग्रैंड फिनाले खेले जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।