यूपी की शताक्षी उलटफेर के साथ फाइनल में, यूपी की ही अनन्या से होगी खिताबी टक्कर
लखनऊ। चौथी वरीय उत्तर प्रदेश की शताक्षी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय खिलाड़ी के खिलाफ उलटफेर भरी जीत दर्ज कर 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के एकल फाइनल…

लखनऊ। चौथी वरीय उत्तर प्रदेश की शताक्षी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय खिलाड़ी के खिलाफ उलटफेर भरी जीत दर्ज कर 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के एकल फाइनल में जगह बना ली।
25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट
फाइनल में शताक्षी की टक्कर यूपी की ही तीसरी वरीय अनन्या जैन से होगी। वहीं महिला युगल में भी खिताबी मुकाबला यूपी की जोड़ियों के बीच होगा। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में गुरुवार को एकल और युगल सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
शताक्षी ने शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी गौड़ा को हराया, युगल में भी यूपी की जोड़ियां आमने-सामने, दोनों वर्गों के फाइनल शुक्रवार को
चौथी वरीय शताक्षी चौधरी ने पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी गौड़ा को 1-6, 6-4, 6-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। शताक्षी को पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने दूसरे सेट में रणनीति बदलकर खेलते हुए जीत के साथ बराबरी हासिल की। निर्णायक सेट में शताक्षी ने लक्ष्मी को कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय यूपी की अनन्या जैन ने दिल्ली की रेहा अरोरा को 6-3, 6-1 से हराया। अनन्या ने दोनों सेट में शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
युगल में यूपी की जोड़ियां जीत के साथ फाइनल में
महिला युगल के सेमीफाइनल में यूपी की जोड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। पहले सेमीफाइनल में तीसरी वरीय यूपी की शगुन कुमारी व इरम जैदी ने यूपी की तनुश्री पाण्डेय और दिल्ली की भूमिका दहिया को 6-0, 2-6, 10-6 से हराया। शगुन और इरम ने पहला सेट आसानी से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में तनुश्री और भूमिका ने वापसी की। इसके बाद निर्णायक तीसरे सेट में जीत का फैसला सुपर टाईब्रेकर में हुआ, जिसमें शगुन और इरम ने बाजी मारकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय यूपी की शताक्षी चौधरी व सौमित्रा ने यूपी की आइरा और मध्य प्रदेश की नव्या को 6-2, 7-5 से हराया। शताक्षी और सौमित्रा ने पहले सेट में शुरू से दबाव बनाए रखा और जीत दर्ज की। दूसरे सेट में मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा लेकिन निर्णायक मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए यूपी की जोड़ी ने जीत से फाइनल में जगह पक्की की।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
