यूनिटी कालेज ने स्टेला मैरी को 2-1 से हराकर फाइनल में बनायी जगह
लखनऊ। लामार्टीनियर कालेज के पोलो मैदान पर खेले जा रहे अण्डर-15 लामार्टीनियर फुटबॉल कप 2025 के सेमीफाइनल मैच में गुरुवार को यूनिटी कालेज ने स्टेला मैरी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-0 गोल से हराकर खिताबी दौर में जगह पक्की…

लखनऊ। लामार्टीनियर कालेज के पोलो मैदान पर खेले जा रहे अण्डर-15 लामार्टीनियर फुटबॉल कप 2025 के सेमीफाइनल मैच में गुरुवार को यूनिटी कालेज ने स्टेला मैरी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-0 गोल से हराकर खिताबी दौर में जगह पक्की कर ली।
अण्डर-15 लामार्टीनियर फुटबॉल कप 2025
यूनिटी की ओर से मोहम्मद रजा और आले इमरान के 1-1 गोल के अलावा गोलकीपर जैगम अब्बास ने उम्दा बचाव के जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
खेल के पहले हाफ में यूनिटी की ओर से 25वें मिनट में मोहम्मद रजा ने साथी खिलाड़ी के पास को गोल में बदलकर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। पहले हाफ के अंतिम क्षण 29वें मिनट में स्टेला मैरी की ओर से ऋषभ ने गोल दागकर 1-1 गोल की बराबरी कर ली।

खेल के दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक अंदाज में पुन: खेल की शुरूआत की। 15 मिनट तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रही, मगर दोनों ओर से गोलकीपर के उम्दा बचाव से स्कोर बराबरी पर ही रुका रहा।
मोहम्मद रजा, इमरान और जैगम का रहा दमदार प्रदर्शन
दूसरे हाफ के अंतिम क्षण 59वें मिनट में यूनिटी कालेज की ओर से आले इमरान ने मैदानी गोल दागकर टीम का स्कोर 2-1 पहुंचा दिया जो कि खेल के अंत तक बरबरार रहते हुए यूनिटी कालेज ने फाइनल में दस्तक दे दी।
लामार्टीनियर फुटबॉल कप 2025 का फाइनल मैच शुक्रवार को यूनिटी कालेज और लामार्टीनियर कालेज ए टीम के बीच खेला जायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
