यूएस ओपन से हटे होल्गर रून, ग्रैंड स्लैम में वापसी का प्लान टाला
डेनमार्क के स्टार टेनिस खिलाड़ी होल्गर रून ने एड़ी की चोट से उबरने के बाद सीधे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी नहीं करने का फैसला किया है। इसी कारण उन्होंने आगामी अमेरिकी ओपन 2026 से अपना नाम…

डेनमार्क के स्टार टेनिस खिलाड़ी होल्गर रून ने एड़ी की चोट से उबरने के बाद सीधे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी नहीं करने का फैसला किया है। इसी कारण उन्होंने आगामी अमेरिकी ओपन 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। 23 वर्षीय रून 2025 में स्टॉकहोम सेमीफाइनल के दौरान एड़ी के पिछले हिस्से की चोट से जूझे थे और तब से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला है।
रून ने सोशल मीडिया पर कार्लोस अल्काराज और अपनी टीम के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैं अपनी प्रगति और अपने स्तर से बहुत खुश हूं। हम लगातार मेहनत कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मेरी टीम और मैंने फैसला किया है कि वापसी के लिए मेरा पहला टूर्नामेंट कोई ग्रैंड स्लैम नहीं होगा। अमेरिकी ओपन, अगले साल मिलते हैं। आप सभी से जल्द मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।”

अमेरिकी ओपन आयोजकों ने बताया कि मुख्य ड्रॉ में रून की जगह अर्जेंटीना के फाकुंदो डियाज अकॉस्ता को शामिल किया जाएगा। रून के अलावा दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल जैनिक सिनर भी चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हट चुके हैं। वहीं, कार्लोस अल्कराज ने कलाई की चोट से उबरने के बाद अमेरिकी ओपन में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की घोषणा की है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
