यूएस ओपन में अल्कराज की धमाकेदार वापसी, आसान जीत के साथ दूसरे दौर में
गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में लौटे हुए यूएस ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई। स्पेन के अल्कराज ने सोमवार को पहले दौर में रूस के रोमन साफिलिन को लगातार तीन सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से…

गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में लौटे हुए यूएस ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई। स्पेन के अल्कराज ने सोमवार को पहले दौर में रूस के रोमन साफिलिन को लगातार तीन सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराया।
अल्कराज अप्रैल में कलाई की चोट के बाद पहली बार एकल मुकाबले में कोर्ट पर उतरे थे। पांच महीने तक प्रतिस्पर्धी मुकाबले से दूर रहने के बावजूद उन्होंने शुरुआत से ही नियंत्रण बनाए रखा और साफिलिन को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया। मैच के बाद अल्कराज ने कहा, “मेरे लिए ये पांच महीने काफी मुश्किल रहे। मुझे इसकी कमी महसूस हुई। मुझे दर्शकों, माहौल, ऊर्जा और प्रतियोगिता की कमी महसूस हुई। मुझे हर चीज की कमी महसूस हुई।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं बेहद खुश हूं कि दोबारा प्रतिस्पर्धा करने में सफल रहा। मुझे यकीन है कि आने वाले मुकाबलों में मेरे टेनिस का स्तर और बेहतर होगा। पहले मैच में अपने प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं।” जैनिक सिनर के चोटिल होने और नोवाक जोकोविच के पहले दौर में बाहर होने के बाद अल्कराज के खिताब बचाने की संभावनाएं और मजबूत मानी जा रही हैं। दूसरे दौर में उनका सामना पुर्तगाल के जैमे फारिया से होगा।

सोमवार को एक और शीर्ष-10 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया। सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीतकर यूएस ओपन पहुंचे आर्थर फिल्स को ग्रीस के स्टेफानोस त्सित्सिपास ने 4-6, 7-6(3), 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। इस बार फ्लशिंग मेडोज में गैरवरीय त्सित्सिपास ने जीत के बाद भरोसा जताया कि वह फिर से विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान तक पहुंच सकते हैं। वह पहले दो ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
