यूएस ओपन फाइनल में सबालेंका-रिबाकिना की टक्कर, नंबर एक का ताज भी दांव पर
पिछले दो बार की विजेता एरिना सबालेंका का सामना अमेरिकी ओपन महिला एकल फाइनल में एलेना रिबाकिना से होगा जो आगामी विश्व रैंकिंग में उनसे नंबर एक का ताज छीनने जा रही है। सबालेंका और रिबाकिना तीसरी बार ग्रैंडस्लैम में और…

पिछले दो बार की विजेता एरिना सबालेंका का सामना अमेरिकी ओपन महिला एकल फाइनल में एलेना रिबाकिना से होगा जो आगामी विश्व रैंकिंग में उनसे नंबर एक का ताज छीनने जा रही है। सबालेंका और रिबाकिना तीसरी बार ग्रैंडस्लैम में और कैरियर में 18वीं बार एक दूसरे से खेलेंगी। सबालेंका ने सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में हराया जबकि रिबाकिना ने कोको गाफ को मात दी।

सबालेंका पिछले तीन टूर्नामेंटों में क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। वह विंबलडन में अंतिम 16 से बाहर हो गई थी। अमेरिकी ओपन में हालांकि छह मैचों में सिर्फ एक सेट गंवाकर उन्होंने शानदार वापसी की। वह 21 अक्टूबर 2024 से डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर हैं लेकिन फाइनल का नतीजा चाहे जो हो, रिबाकिना अगली रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो जायेंगी। रिबाकिना ने आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में सबालेंका को हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
