यू मुंबा के कप्तान सुनील कुमार ने कोच को दिया 25 लाख रुपये का सम्मान
नई दिल्ली : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के स्टार डिफेंडर और यू मुंबा के कप्तान सुनील कुमार ने ऐसा भावुक कदम उठाया है, जिसने खेल जगत में सभी का दिल जीत लिया है। पीकेएल ऑक्शन के बाद सुनील कुमार ने अपने बचपन के कोच भूपेंदर…

नई दिल्ली : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के स्टार डिफेंडर और यू मुंबा के कप्तान सुनील कुमार ने ऐसा भावुक कदम उठाया है, जिसने खेल जगत में सभी का दिल जीत लिया है। पीकेएल ऑक्शन के बाद सुनील कुमार ने अपने बचपन के कोच भूपेंदर मलिक को बतौर सम्मान 25 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह महज एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक था।
सुनील कुमार ने एक बयान में कहा, “भूपेंदर मलिक मेरे बचपन के कोच हैं। उन्होंने ही मुझे पहली बार कबड्डी से जोड़ा और मेरी नींव रखी।” कोच भूपेंदर मलिक पिछले 20-25 सालों से खिलाड़ियों को बिना किसी शुल्क के ट्रेनिंग देते आ रहे हैं और अब तक कई पीकेएल स्टार्स को तैयार कर चुके हैं।
यह क्षण तब और भी भावुक हो गया जब भूपेंदर मलिक ने शुरुआत में यह उपहार लेने से इनकार कर दिया, लेकिन सुनील कुमार ने विनम्र लेकिन दृढ़ स्वर में कहा कि यह केवल पैसे का लेन-देन नहीं, बल्कि सम्मान और आभार की अभिव्यक्ति है।
सुनील ने कहा, “जो कुछ भी मैंने प्रो कबड्डी लीग में हासिल किया है, वह सब उनके प्रशिक्षण की वजह से है। उन्होंने मुझे न केवल डिफेंस सिखाया, बल्कि कवर पोजिशन में खेलने से लेकर नेतृत्व करना भी सिखाया।”
सुनील इस समय प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पीकेएल ने खिलाड़ियों की ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी है। उन्होंने कहा, “पहले हमारे पास कुछ नहीं था। आज पैसा है, नाम है, और दुनिया हमें कबड्डी खिलाड़ी के रूप में पहचानती है।”
सुनील कुमार का यह कदम उस रिश्ते को दर्शाता है जिसमें एक शिष्य कभी अपने गुरु को नहीं भूलता। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपने गुरु को वह सम्मान दिया, जिसके वो हकदार हैं,”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
