युवाओं को डिजिटली सशक्त बनाने की ओर बड़ा कदम, सरकार ने डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के साथ किया एमओयू
नई दिल्ली : भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने आज डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसी) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत माय भारत 2.0 प्लेटफॉर्म का विकास किया जाएगा। यह उन्नत संस्करण न…

नई दिल्ली : भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने आज डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसी) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत माय भारत 2.0 प्लेटफॉर्म का विकास किया जाएगा। यह उन्नत संस्करण न केवल एक तकनीकी पहल है, बल्कि "विकसित भारत 2047" की दिशा में युवा शक्ति को जोड़ने वाला एक राष्ट्रीय अभियान है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया और अश्विनी वैष्णव उपस्थित रहे।
डॉ मांडविया ने कहा, “माय भारत 2.0 केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि युवाओं को दिशा, उद्देश्य और अवसर प्रदान करने वाला एक एकीकृत तंत्र है। यह सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित है।” उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म 1.75 करोड़ से अधिक युवाओं को जोड़ चुका है और अब इसका उद्देश्य और अधिक व्यापक बनाना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा केंद्रित विकास मिशन का उद्देश्य अमृत पीढ़ी को सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा कार्यों से जोड़ना है। इसके अलावा, कैपेसिटी बिल्डिंग और वॉलंटियरिंग कार्यक्रमों के लिए संस्थाओं को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना; युवाओं को डिजिटल प्रोफाइल, सीखने के अवसर व मेंटर्स से जोड़ना तथा 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में युवा जनसंख्या को उत्पादक शक्ति में बदलना है।
उन्होंने कहा कि सेवा भाव और कर्तव्य बोध से प्रेरित माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाता है। इस प्लेटफॉर्म को 31 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च किया था और अब तक 1.76 करोड़ से अधिक युवा और 1.19 लाख से अधिक संगठन इससे जुड़ चुके हैं।
अश्विनी वैष्णव ने इस पहल को डिजिटल इंडिया के 10 वर्षों की सफलता का प्रतीक बताते हुए कहा, “सेवा भाव भारतीय समाज की ताकत है और माय भारत इस भावना को तकनीक से जोड़ता है।” उन्होंने भारत के सेमीकंडक्टर मिशन, एआई मिशन और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को भी रेखांकित किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
