युवाओं की आकांक्षाओं को जानेंगे पीएम मोदी, ‘खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे रूबरू
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ में युवाओं से बातचीत करेंगे जो देश की खेल यात्रा में युवाओं को शामिल करने, उनकी आकांक्षाओं को साझा करने और मजबूत युवा-नेतृत्व वाले ‘विकसित भारत’ के लिए विचार जानने के…

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ में युवाओं से बातचीत करेंगे जो देश की खेल यात्रा में युवाओं को शामिल करने, उनकी आकांक्षाओं को साझा करने और मजबूत युवा-नेतृत्व वाले ‘विकसित भारत’ के लिए विचार जानने के प्रयासों का हिस्सा है। पीएम का यह वर्चुअल संबोधन खेल, ओलंपिक की आकांक्षाओं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशा मुक्त युवा जैसे पांच विषयों पर आधारित होगा।
भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार, कोचिंग, समावेशी भागीदारी और प्रतिभा पहचान, पारदर्शी चयन और खिलाड़ियों के दीर्घकालिक विकास से 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी भी इस संवाद के उद्देश्यों का हिस्सा है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जुड़ने, अपनी आकांक्षाओं को साझा करने और एक मजबूत युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के लिए अपने विचार रखना है।
बयान में कहा गया है, ‘‘यह कार्यक्रम युवाओं को देश की खेलों से संबंधित महत्वाकांक्षाओं से जुड़ने का एक सीधा जरिया होगा जिससे यह भी सुनिश्चित होगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा और खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चल रही चर्चा का हिस्सा बनें।’’ यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसमें एक स्वस्थ, अनुशासित और खेलप्रिय राष्ट्र का निर्माण करना है तथा साथ ही युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास एजेंडा के केंद्र में रखना है।

इस पहल की एक प्रमुख विशेषता यह होगी कि इसमें खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं और देश के शीर्ष खिलाड़ियों और पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
