द इंडियन व्यू

युवा शोध फैलोशिप कार्यक्रम-शक्ति की राष्ट्रीय महिला आयोग ने की शुरुआत

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: रिसर्च और इनोवेशन किसी भी देश के नॉलेज सोसायटी और नॉलेज इकोनॉमी की नींव है और इसी बात को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने युवा शोध फैलोशिप कार्यक्रम-शक्ति फैलोशिप की शुरुआत की है। इसमें…

Ragwendra P Singh
December 22, 2025
1 min read
युवा शोध फैलोशिप कार्यक्रम-शक्ति की राष्ट्रीय महिला आयोग ने की शुरुआत

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: रिसर्च और इनोवेशन किसी भी देश के नॉलेज सोसायटी और नॉलेज इकोनॉमी की नींव है और इसी बात को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने युवा शोध फैलोशिप कार्यक्रम-शक्ति फैलोशिप की शुरुआत की है। इसमें भारत में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर शोध के लिए युवा छात्रों और शोधकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस फैलोशिप का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा, लिंग आधारित हिंसा, कानूनी अधिकार और न्याय, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, आर्थिक सशक्तिकरण और श्रम भागीदारी जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर व्‍यापक शोध को प्रोत्साहित करना है।

किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की उपाधि प्राप्‍त किए हुए 21 से 30 वर्ष के नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को छह महीने के शोध अध्ययन के लिए एक लाख रुपये का शोध अनुदान दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…