युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर युवाओं के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे विभिन्न…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर युवाओं के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं तथा देश और दुनिया के भविष्य को आकार देने वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। युवाओं की उपलब्धियां विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बन रही हैं।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि भारतीय युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देखना अत्यंत हर्ष का विषय है। देश के युवा नवाचार और तकनीक आधारित क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने खेल जगत में युवाओं के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियों ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में खेलों के लिए बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र, आधुनिक बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों को बढ़ते सहयोग के कारण युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे अधिक से अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति आने वाले वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
