द इंडियन व्यू

युवा ब्रिगेड के लिए इंग्लैंड दौरा अग्निपरीक्षा: विक्रम राठौर

पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का कहना है कि युवा भारतीय टीम के लिये इंग्लैंड दौरा कठिन होगा जिसके तीन दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बाद कप्तान रोहित शर्मा और…

Ragwendra P Singh
May 21, 2025
2 min read
युवा ब्रिगेड के लिए इंग्लैंड दौरा अग्निपरीक्षा: विक्रम राठौर

पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का कहना है कि युवा भारतीय टीम के लिये इंग्लैंड दौरा कठिन होगा जिसके तीन दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

साभार : गूगल

शुभमन गिल का टेस्ट कप्तान बनना तय लग रहा है जबकि शीर्ष और मध्यक्रम नया होगा। बीस जून से शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नये चक्र का आगाज होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की छह विकेट से जीत के बाद राठौर ने कहा ,‘‘ यह दौरा कठिन होगा क्योंकि सीनियर खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं।

युवा टीम जा रही है और नया कप्तान होगा। इन सभी चीजों से थोड़ा दबाव बनेगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का भी मौका मिलेगा।’’ राठौड़ ने कहा ,‘‘ ये तीनों दिग्गज क्रिकेटर थे जो रिटायर हो चुके हैं। मैं चाहता था कि वे खेलते रहें लेकिन ये निजी फैसला है। मैं उन तीनों के करीब हूं।

उन्होंने यह फैसला लिया है और हमें इसका सम्मान करना चाहिये।’’ रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच राठौर ने 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की जिसने कल की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम पिछले कुछ समय से उसके साथ काम कर रहे हैं। शायद तीन चार महीने से। दबाव के हालात में उसे इस तरह खेलते देखना शानदार है। उसने इतनी परिपक्वता दिखाई है और इस तरह के अनुभव से वह और निखरेगा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।