युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी को धमकी देने के मामले में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई
नई दिल्ली : भारतीय युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी देने संबंधी के मामले में सोमवार को दिल्ली के तुगलक रोड थाने में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। यूथ कांग्रेस के लीगल…

नई दिल्ली : भारतीय युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी देने संबंधी के मामले में सोमवार को दिल्ली के तुगलक रोड थाने में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। यूथ कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन रूपेश भदौरिया ने शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि वह अपनी लीगल टीम के साथ तुगलक रोड थाने पहुंचे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त, विशेष आयुक्त और एसीपी तुगलक रोड को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। उन्होंने कि अगर पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है, तो वह जल्द ही सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत न्यायालय का रुख करेंगे।
भदौरिया ने कहा इस संबंध में न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (एनडीबीएसए) में भी शिकायत दर्ज कराई गई है, क्योंकि यह बयान टीवी चैनलों पर प्रसारित किया गया था। भदौरिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस पहले से ही मानसिक रूप से यह तय कर चुकी थी कि वह इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करेगी। पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से कार्रवाई करवाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
