आईपीएल में उम्मीद, विदेशी खिलाड़ियों की वापसी पर सबकी निगाहें
बीसीसीआई और आईपीएल टीमें 17 मई से फिर से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को भेजने के लिए विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं। साभार :…

बीसीसीआई और आईपीएल टीमें 17 मई से फिर से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को भेजने के लिए विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं।

बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने आईपीएल सीओओ हेमांग अमीन से कहा है कि वे क्रिकेट आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से खुद बात करके सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करे। भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण नौ मई को लीग स्थगित कर दी गई थी।
इसके एक दिन बाद ही हालांकि युद्धविराम की घोषणा के बाद आईपीएल की बहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम विदेशी बोर्ड से निजी तौर पर बात कर रहे हैं जबकि टीम सीधे अपने खिलाड़ियों के संपर्क में है। हमें उम्मीद है कि अधिकांश लौट आयेंगे।’’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत लौटने या नहीं लौटने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है।
टीम अधिकारियों ने एक समाचार को बताया कि कुछ विदेशी खिलाड़ी वापसी को लेकर अभी भी आशंकित हैं लेकिन अधिकांश के लौट आने की संभावना है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा, ‘‘संशोधित कार्यक्रम का ऐलान कल रात हुआ। हम अपने विदेशी खिलाड़ियों से संपर्क कर रहे हैं। इसके बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
हमारा मैच 20 मई को है तो अभी काफी समय है।’’ पंजाब किंग्स के आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिस के लौटने की उम्मीद कम है, हालांकि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
आस्ट्रेलिया के जेवियर बार्टलेट, आरोन हार्डी , अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन लौट सकते हैं। चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेआफ की दौड़ से बाहर हैं जबकि पंजाब प्लेआफ में पहुंच सकता है। सनराइजर्स को कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड के लौटने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
