यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में दो की मौत, दो लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी
देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास बीते दिन हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबकर एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो यात्री अभी लापता हैं।…

देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास बीते दिन हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबकर एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो यात्री अभी लापता हैं। एसडीआरएफ, पुलिस तथा वन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे से पुन: खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच सुबह जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी मौके पर पहुंच गये।जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जियोलॉजिस्ट की टीम को तत्काल मौके का निरीक्षण करने व भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये हैं।
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार खोज एवं बचाव अभियान पुन: प्रारंभ किया गया है। सभी यात्रियों को आवागमन हेतु फिलहाल रोका गया है जिन्हें वैकल्पिक मार्ग से भेजने की कार्रवाई की जा रही है। केन्द्र के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों की पहचान हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश (47) और ख्याति (09) पुत्री हरिशंकर निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। भाविका शर्मा (11) पुत्री जॉय शर्मा निवासी बी-58, कृष्णा विहार, नई दिल्ली और कमलेश जेठवा (35) पुत्र कांतिबाई निवासी मुंबई, महाराष्ट्र अभी लापता हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। इस हादसे में घायल रशिक भाई पुत्र बसराम भाई निवासी मुंबई, महाराष्ट्र कोदेहरादून रेफर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
