द इंडियन व्यू

'यमुना में जहर' बयान पर जेपी नड्डा का जवाब, '8,500 करोड़ केंद्र ने दिए फिर भी सार्थक काम नहीं हुआ'

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया। उनके इस दावे के विरोध में भाजपा तथ्यों के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय…

Ragwendra P Singh
January 30, 2025
2 min read
'यमुना में जहर' बयान पर जेपी नड्डा का जवाब, '8,500 करोड़ केंद्र ने दिए फिर भी सार्थक काम नहीं हुआ'

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया। उनके इस दावे के विरोध में भाजपा तथ्यों के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंकड़ों की जुबानी ये बताने की कोशिश की है कि आप सरकार गलत बयानी कर रही है।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, यमुना प्रदूषण पर आप-दा का आरोप-प्रत्यारोप उनकी अक्षमता और विफल शासन व्यवस्था को उजागर करता है। 10 साल से अधिक समय से अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार, झूठ और खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं किया है। केंद्र सरकार से 8,500 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद नदी की सफाई के लिए कोई सार्थक काम नहीं हुआ है।

एक इंफोग्राफिक शेयर करते हुए उन्होंने आगे लिखा, इन्फोइंडाटा के इन्फोग्राफिक से पता चलता है कि दिल्ली में यमुना के प्रवेश करते ही प्रदूषण कैसे बढ़ जाता है। जिम्मेदारी लेने के बजाय आप-दा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए लोगों में डर फैलाना शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल को अपने बयान के लिए हरियाणा और दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

दरअसल, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली को दिए जा रहे यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। उन्होंने कहा था कि अगर दिल्ली जल बोर्ड ने जहर नहीं पकड़ा होता, तो सामूहिक नरसंहार हो सकता था।

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के तीनों सदस्यों से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वे आप नेता से अपने आरोप वापस लेने और लोगों में दहशत पैदा करने के लिए माफी मांगने को कहें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…