द इंडियन व्यू

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के पांच बिल्डरों ने जीरो पीरियड का मांगा लाभ

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के पांच बिल्डरों ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और कोर्ट में चल रही परियोजनाओं के तहत अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के लाभ की मांग की है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ…

Ragwendra P Singh
February 6, 2025
2 min read
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के पांच बिल्डरों ने जीरो पीरियड का मांगा लाभ

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के पांच बिल्डरों ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और कोर्ट में चल रही परियोजनाओं के तहत अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के लाभ की मांग की है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कुल 11 बिल्डर परियोजनाएं हैं। इनमें से छह परियोजनाओं ने अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों का लाभ लेते हुए 25 प्रतिशत राशि जमा कर दी है।

इन छह परियोजनाओं में जनवरी तक 2500 से अधिक रजिस्ट्री होने का दावा किया गया है। हालांकि, पांच परियोजनाएं ऐसी हैं, जो एनसीएलटी या कोर्ट में विचाराधीन हैं। इन परियोजनाओं में करीब साढ़े चार हजार खरीदार फंसे हुए हैं और उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है।

इन परियोजनाओं में सेक्टर-22डी स्थित ओरिस डेवलपर, सेक्टर-22डी सनवर्ल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर, सेक्टर-22ए अजनारा इंडिया लिमिटेड, सेक्टर-22डी सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट लिमिटेड और सेक्टर-17ए सुपरटेक लिमिटेड शामिल हैं। इन पर प्राधिकरण का लगभग 2800 करोड़ रुपये का बकाया है। अब इन बिल्डरों ने प्राधिकरण से अमिताभ कांत समिति के तहत जीरो पीरियड का लाभ देने की अपील की है।

उनका दावा है कि यदि उन्हें यह लाभ मिलता है, तो वे अपने केस वापस ले लेंगे और बकाया राशि चुकाकर फंसे हुए खरीदारों को राहत देंगे। इस मामले में प्राधिकरण ने विचार करते हुए इस प्रस्ताव को अपनी आगामी बोर्ड बैठक में रखने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, यह प्रस्ताव अच्छा है, लेकिन इसका समाधान आसान नहीं होगा। ऐसे में, इस पर निर्णय बोर्ड बैठक में ही लिया जा सकता है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी 20 से अधिक ऐसी परियोजनाएं हैं, जो एनसीएलटी या कोर्ट में विचाराधीन हैं। यदि यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इन पांच बिल्डरों को यह लाभ मिल जाता है, तो इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रोजेक्टों में फंसे हुए खरीदारों को भी राहत मिल सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…