यमुना की सफाई को लेकर प्रवेश वर्मा की केजरीवाल को चिट्ठी, पूछे सवाल
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने यमुना नदी की सफाई को लेकर केजरीवाल से कुछ सवाल पूछे हैं।
प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में पूछा, वैसे तो आप कभी सच बोलते नहीं, जो जगजाहिर भी है और ना ही सवालों का कोई सच्चा जवाब देते। वैसे कानूनन और अन्ना हजारे जी के अनुसार भी आप जनता के सरकारी नौकर हैं। फिर भी इस महान देश का नागरिक होने के नाते मैं जनता की तरफ से आपसे एक और महत्वपूर्ण सवाल पूछना चाहता हूं, जो ना सिर्फ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता (खासकर महिलाएं) बल्कि पूरी दिल्ली की जनता जानना चाहती है।
उन्होंने आगे चिट्ठी में दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल से यमुना नदी की सफाई को लेकर तीन सवाल किए। पहला - आपके मुख्यमंत्री कार्यकाल (2015-2024) के दौरान यमुना नदी को साफ करने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने खुद के फंड से कितना बजट खर्च दिया? कृपया बजट खर्चे की सही सही जानकारी संपूर्ण विवरण सहित जरूर भेजिए।
दूसरा - आपने यमुना नदी को साफ करने के लिए खुद मुख्यमंत्री के नाते कितने आदेश जारी किए थे। कृपया उनकी भी कॉपी या विवरण जो भी आपके पास है, वो भी भेजिए? तीसरा - दिल्ली में यमुना नदी कितनी साफ आपने करवाई और कितने किलोमीटर अभी भी गंदी है?
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा हो। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में डीटीसी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा को लेकर पूर्व सीएम केजरीवाल से प्रश्न पूछे थे।
भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को अपना उम्मीदवार बनाया हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
