म्यांमार में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह
नई दिल्ली : विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह म्यांमार के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सेना की ओर से तख्तापलट के बाद हुए चुनावों में सेना समर्थित पार्टी यूएसडीपी ने जीत दर्ज की। इसके…

नई दिल्ली : विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह म्यांमार के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सेना की ओर से तख्तापलट के बाद हुए चुनावों में सेना समर्थित पार्टी यूएसडीपी ने जीत दर्ज की। इसके बाद 3 अप्रैल को संसद में हुए मतदान में ‘मिन आंग ह्लाइंग’ राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
विदेश मंत्रालय के अनुसार म्यांमार सरकार के निमंत्रण पर राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 8 से 11 अप्रैल तक म्यांमार की यात्रा पर रहेंगे। वे 10 अप्रैल को नेप्यीताव में म्यांमार के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
मंत्रालय के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान सिंह नेप्यीताव में म्यांमार सरकार के संबंधित व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही चल रही व्यापार, आर्थिक और विकासात्मक सहायता पहलों से संबंधित द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे और यांगून में भारतीय प्रवासी समुदाय और भारत के मित्रों के साथ बातचीत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
