मोबाइल रिचार्ज का अदृश्य खेल! ‘रात 12 बजे गायब हो जाता है डेटा’, संसद में राघव चड्ढा बोले- पैसा पूरा तो डेटा आधा क्यों?
Raghav Chadha in Rajya Sabha : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया मोबाइल डेटा के साथ धोखाधड़ी का मुद्दा, कंपनियों की ‘डेली डेटा लिमिट’ नीति पर सवाल खड़े कर दिए। राघव चड्ढा ने आज मोबाइल…

Raghav Chadha in Rajya Sabha : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया मोबाइल डेटा के साथ धोखाधड़ी का मुद्दा, कंपनियों की ‘डेली डेटा लिमिट’ नीति पर सवाल खड़े कर दिए। राघव चड्ढा ने आज मोबाइल यूजर्स की सबसे बड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों की ‘डेली डेटा लिमिट’ नीति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे ग्राहकों के साथ एक बड़ा धोखा करार दिया। चड्ढा ने कहा कि जब मोबाइल रिचार्ज खत्म होते हैं, तो हमारा बचा हुआ डेटा पानी की तरह बह जाता है, और यह स्थिति बहुत ही असामान्य और अनुचित है।
रात 12 बजे डेटा गायब होना कोई इत्तेफाक नहीं
संसद में अपने वक्तव्य में राघव चड्ढा ने कहा कि कंपनियां 1.5GB से लेकर 3GB तक के डेली प्लान बेचती हैं, जिसके लिए ग्राहक पूरा पैसा भी चुका देते हैं। लेकिन जब वे अपने डेटा का उपयोग नहीं कर पाते, तो आधी रात होते ही उनका बचा हुआ डेटा ‘जीरो’ हो जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को उजागर करते हुए लिखा कि यह कंपनियों की सोची-समझी रणनीति है—या तो बेमतलब इस्तेमाल करो, या फिर अपने डेटा को खो दो। यह नीति ग्राहकों के साथ एक खतरनाक धोखा है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
राघव चड्ढा ने दिए तीन मुख्य सुझाव
सांसद ने इस मसले पर सरकार और रेगुलेटरी अथॉरिटी के सामने तीन मुख्य प्रस्ताव भी रखे, जो करोड़ों मोबाइल यूजर्स की जेब को राहत दे सकते हैं:
1. डेटा कैरी-फॉरवर्ड हो: यदि ग्राहक का बचा हुआ डेटा किसी दिन नहीं इस्तेमाल हो पाता, तो वह अगले दिन की लिमिट में जोड़ दिया जाना चाहिए। यानी, ग्राहक का पैसा बर्बाद न हो।
2. बिल में एडजस्टमेंट: यदि कोई यूजर लगातार अपने डेटा कोटा का कम इस्तेमाल कर रहा है, तो अगले महीने के रिचार्ज में उसे उचित डिस्काउंट मिलना चाहिए। इससे उपभोक्ता को वित्तीय राहत मिलेगी।
3. डेटा ट्रांसफर की सुविधा: बचा हुआ डेटा को ‘डिजिटल प्रॉपर्टी’ माना जाए। जैसे हम ऑनलाइन पैसे भेजते हैं, वैसे ही उपभोक्ता को अपने डेटा को दोस्तों या परिवार में ट्रांसफर करने का विकल्प मिलना चाहिए।
टेलीकॉम सेक्टर की चालाकी पर भी बरसे चड्ढा
राघव चड्ढा ने टेलीकॉम सेक्टर के 28 दिनों वाली बिल्ड-अप प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के कारण ग्राहकों को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है। रिचार्ज की अवधि खत्म होते ही इनकमिंग कॉल और मैसेज बंद हो जाना उन लोगों के लिए बहुत ही नुकसानदायक है, जो केवल जरूरी संचार के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। खासकर उन बुजुर्गों और सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए, जिनके पास स्मार्टफोन की बजाय कीपैड फोन है, यह व्यवस्था बहुत ही घातक साबित हो सकती है।
राघव चड्ढा ने सरकार और नियामक संस्थानों से आग्रह किया है कि इस मुद्दे पर तुरंत कदम उठाए जाएं और मोबाइल यूजर्स को उनके अधिकारों का संरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की धोखाधड़ी और अनैतिक नीति से उपभोक्ताओं का विश्वास उठ रहा है, जिसे सरकार और नियामक संगठनों को गंभीरता से लेना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
