द इंडियन व्यू

मोदी सरकार भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के मिशन पर अडिग : मनसुख मांडविया

नई दिल्ली : खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को खेलो भारत नीति-2025 पर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात को दोहराया कि मोदी सरकार देश को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने…

Ragwendra P Singh
August 20, 2025
2 min read
मोदी सरकार भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के मिशन पर अडिग : मनसुख मांडविया

नई दिल्ली : खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को खेलो भारत नीति-2025 पर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात को दोहराया कि मोदी सरकार देश को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के मिशन पर जुटी है।

बैठक के बाद खेल मंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, बुधवार को नई दिल्ली में खेलो भारत नीति-2025 पर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता की। मोदी सरकार भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के मिशन पर अडिग है। इस परिवर्तनकारी नीति का उद्देश्य जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पोषित करके, बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए पूरे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देकर इस लक्ष्य को साकार करना है।

भारत सरकार ने जुलाई 2025 में खेलो भारत नीति 2025 का शुभारंभ किया था। पांच स्तंभों पर आधारित इस नीति का उद्देश्य देश के खेल परिदृश्य में परिवर्तन लाना है।

पहला बुनियादी ढांचा टैलेंट की खोज और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाकर वैश्विक मंच पर देश की उत्कृष्टता प्राप्त करने पर केंद्रित है, जबकि इस नीति का दूसरा स्तंभ आर्थिक विकास के लिए खेल, विनिर्माण, पर्यटन और खेल प्रौद्योगिकी जैसे उद्योगों को बढ़ावा देना है।

तीसरा स्तंभ सामाजिक विकास के लिए खेल, खेलों के जरिए सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हुए समावेशिता, स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देता है। चौथा स्तंभ खेल को सांस्कृतिक आधार बनाते हुए समुदायों को शारीरिक गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश करता है।

पांचवां स्तंभ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप खेल और शिक्षा के एकीकरण पर बल देता है, ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। वह अकादमिक और खेल, दोनों में उत्कृष्टता हासिल कर सकें।

इस नीति के प्रमुख उद्देश्यों में जमीनी स्तर से लेकर उच्च स्तर तक सभी समूहों के लिए व्यापक खेल कार्यक्रम स्थापित करना है। इसके साथ ही खेल क्षेत्र में शासन और संस्थागत ढांचों को मजबूत करने के साथ खेलों के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए वित्त पोषण तंत्र में सुधार करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…