द इंडियन व्यू

मो. शरीफ के अर्धशतक, जीशान की उपयोगी गेंदबाजी से केएसीसी की बड़ी जीत

लखनऊ। मो.शरीफ (63) के नाबाद अर्धशतक के बाद मैन ऑफ द मैच जीशान अजहर (तीन विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी से केएसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 119 रन के बड़े…

Ragwendra P Singh
December 20, 2025
1 min read
मो. शरीफ के अर्धशतक, जीशान की उपयोगी गेंदबाजी से केएसीसी की बड़ी जीत

लखनऊ। मो.शरीफ (63) के नाबाद अर्धशतक के बाद मैन ऑफ द मैच जीशान अजहर (तीन विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी से केएसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 119 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

आरडीएसओ स्टेडियम पर केएसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन का स्कोर बनाया। निचले क्रम पर मो.शरीफ ने 28 गेंदों पर 12 चौके व एक छक्के से नाबाद 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इससे पहले सैफुल (36) व रिजवान अली (30) ने भी उम्दा बल्लेबाजी की। लाइव टीवी एक्सप्रेस से जावेद खान को दो विकेट की सफलता मिली।

जवाब में लाइव टीवी एक्सप्रेस 15.4 ओवर में 7 विकेट पर 60 रन ही बना सका। टीम से मो.फैसल (20) व जावेद खान (16) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके। केएसीसी से मैन ऑफ द मैच जीशान अजहर ने तीन व आलम जॉन ने दो विकेट की सफलता पाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।