द इंडियन व्यू

मॉयल का मैंगनीज अयस्क उत्पादन जुलाई में रिकॉर्ड 1.45 लाख टन रहा

नई दिल्ली : सरकारी कंपनी मॉयल ने जुलाई में रिकॉर्ड 1.45 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया है। इसमें पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह जानकारी सोमवार को कंपनी की ओर से दी गई। कंपनी ने…

Ragwendra P Singh
August 4, 2025
2 min read
मॉयल का मैंगनीज अयस्क उत्पादन जुलाई में रिकॉर्ड 1.45 लाख टन रहा

नई दिल्ली : सरकारी कंपनी मॉयल ने जुलाई में रिकॉर्ड 1.45 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया है। इसमें पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह जानकारी सोमवार को कंपनी की ओर से दी गई।

कंपनी ने रिकॉर्ड उत्पादन ऐसे समय पर हासिल किया है, जब मानसून के कारण खनन करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

स्टील मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मानसून के बाद भी मॉयल ने अप्रैल-जुलाई 2025 के दौरान मजबूत परिचालन का प्रदर्शन किया, जिसमें उत्पादन सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6.47 लाख टन और बिक्री सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़कर 5.01 लाख टन हो गया है। साथ ही अन्वेषणात्मक ड्रिलिंग पिछले वर्ष की इसी अवधि से 11.4 प्रतिशत बढ़कर 43,215 मीटर हो गई है।

मॉयल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजीत कुमार सक्सेना ने इस मजबूत प्रदर्शन के लिए मॉयल टीम को बधाई दी और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में भी उत्पादन एवं बिक्री बढ़ाने के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

भारत के सबसे बड़े मैंगनीज अयस्क उत्पादक ने जून में अब तक का सबसे अधिक 1.68 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया था।

सरकारी स्वामित्व वाली मॉयल इस्पात निर्माण के लिए इनपुट के रूप में मैंगनीज अयस्क की आपूर्ति करती है। कंपनी ने पहली तिमाही में 34,900 मीटर की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ की अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग भी हासिल की, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 16.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्शाती है।

इससे पहले, मॉयल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही के 91.1 करोड़ रुपए की तुलना में बढ़कर 115.7 करोड़ रुपए हो गया।

तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व 433.4 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले के 415.9 करोड़ रुपए से 4.2 प्रतिशत अधिक है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…