द इंडियन व्यू

मैनचेस्टर सिटी ने वॉल्वरहैम्प्टन को 1-0 से हराया, शीर्ष तीन में जगह बनाई

केविन डी ब्रुइन के गोल से मैनचेस्टर सिटी में शुक्रवार को यहां वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स पर 1-0 से महत्वपूर्ण जीत दर्ज की जिससे वह इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। @premierleague…

Ragwendra P Singh
May 3, 2025
1 min read
मैनचेस्टर सिटी ने वॉल्वरहैम्प्टन को 1-0 से हराया, शीर्ष तीन में जगह बनाई

केविन डी ब्रुइन के गोल से मैनचेस्टर सिटी में शुक्रवार को यहां वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स पर 1-0 से महत्वपूर्ण जीत दर्ज की जिससे वह इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

@premierleague

बेल्जियम के रहने वाले डी ब्रुइन इस सत्र के अंत में मैनचेस्टर सिटी को छोड़ देंगे लेकिन उन्होंने लीग के पिछले छह मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली टीम के खिलाफ 35वें मिनट में गोल करके साबित कर दिया कि वह अब भी टीम के लिए काफी मायने रखते हैं।

इस जीत से मैनचेस्टर सिटी के 35 मैच में 64 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर है। इस तरह से वह चैंपियंस लीग में जगह बनाने का प्रबल दावेदार बन गया है। मैनचेस्टर सिटी अब दूसरे स्थान पर काबिज आर्सेनल से तीन अंक पीछे है जिसके 34 मैच में 67 अंक हैं। लिवरपूल पहले ही खिताब अपने नाम पर सुरक्षित कर चुका है। उसके 34 मैच में 82 अंक हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।