मैनचेस्टर सिटी ने मैड्रिड को 2-1 से हराया, आर्सेनल की धमाकेदार जीत
रियाल मैड्रिड को चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सिटी से 2-1 से हार मिली, जिससे उसके कोच ज़ाबी अलोंसो के भविष्य को लेकर सवाल उठने लग गए हैं। आर्सेनल ने क्लब ब्रुग के खिलाफ 3-0 की जीत से अपना अजेय सफर जारी…

रियाल मैड्रिड को चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सिटी से 2-1 से हार मिली, जिससे उसके कोच ज़ाबी अलोंसो के भविष्य को लेकर सवाल उठने लग गए हैं।
आर्सेनल ने क्लब ब्रुग के खिलाफ 3-0 की जीत से अपना अजेय सफर जारी रखा और वह अंक तालिका में तीन अंकों की बढ़त बनाए हुए है। मौजूदा विजेता पेरिस सेंट जर्मेन ने एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ मैच गोलरहित ड्रॉ खेला। रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी के बीच बुधवार को हुआ मुकाबला इस राउंड का सबसे चर्चित मैच था।
इस सप्ताह के शुरू में खबरें आई थी कि अलोंसो का पद खतरे में है और अब एक और हार के बाद उनकी स्थिति को लेकर अटकलें और तेज होने की संभावना है। रियाल मैड्रिड ने अब तक आठ मैचों में सिर्फ दो में जीत दर्ज की है।

रोड्रिगो ने 28वें मिनट में रियाल मैड्रिड को बढ़त दिलाई थी, लेकिन हाफ टाइम से पहले निको ओरेली और एर्लिंग हालैंड के गोल ने मैनचेस्टर सिटी की जीत पक्की कर दी।
रिकॉर्ड 15 बार का यूरोपीय चैंपियन रियाल मैड्रिड तालिका में सातवें स्थान पर है। केवल शीर्ष आठ टीमें ही सीधे राउंड ऑफ 16 में प्रवेश करेंगी। इस बीच आर्सेनल का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। उसकी तरफ से नोनी मैडुके ने दो जबकि गैब्रियल मार्टिनेली ने एक गोल किया।
पीएसजी का बिलबाओ के खिलाफ पूरे अंक हासिल करने का सपना पूरा नहीं हो पाया। इटली के चैंपियन नेपोली को बेनफिका से 2-0 से हार मिली, जबकि युवेंटस ने पाफोस को 2-0 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
