मैनचेस्टर सिटी ने क्रिस्टल पैलेस के डिफेंडर मार्क गुएही के साथ किया करार
नई दिल्ली : मैनचेस्टर सिटी ने अपनी डिफेंसिव समस्याओं के बीच क्रिस्टल पैलेस के स्टार डिफेंडर मार्क गुएही को साइन करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। क्लब ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि गुएही ने जून 2031 तक…

नई दिल्ली : मैनचेस्टर सिटी ने अपनी डिफेंसिव समस्याओं के बीच क्रिस्टल पैलेस के स्टार डिफेंडर मार्क गुएही को साइन करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। क्लब ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि गुएही ने जून 2031 तक के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
25 वर्षीय इंग्लैंड के डिफेंडर मार्क गुएही सितंबर 2025 के ट्रांसफर डेडलाइन डे पर लिवरपूल के करीब पहुंच गए थे, लेकिन वह सौदा आखिरी समय पर टूट गया था। अब गुएही मैन सिटी की जर्सी में नजर आएंगे।
गुएही ने मई में खेले गए एफए कप फाइनल में क्रिस्टल पैलेस की कप्तानी करते हुए मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खिताबी जीत दिलाई थी। वह अब तक इंग्लैंड के लिए 26 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला ने हाल ही में डिफेंस में खिलाड़ियों की कमी को लेकर चिंता जताई थी। प्रीमियर लीग में आर्सेनल से सात अंक पीछे दूसरे स्थान पर चल रही सिटी के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी।
गुएही के साइन होने से पहले गार्डियोला ने कहा था,“जॉन (स्टोन्स) के बिना, रुबेन (डायस) के बिना और जोस्को (ग्वार्डियोल) के बिना हम मुश्किल स्थिति में हैं, और यह सिर्फ एक मैच की बात नहीं बल्कि लंबे समय की समस्या है। रुबेन जल्द लौटेंगे, लेकिन जोस्को नहीं। जॉन को लेकर हमें उम्मीद है।”
मार्क गुएही के आने से मैनचेस्टर सिटी की डिफेंस को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
