द इंडियन व्यू

मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर चेलसी ने जीती महिला सुपर लीग

चेलसी ने लगातार छठी बार महिला सुपर लीग फुटबॉल का खिताब जीता, जो इस सत्र का उनका दूसरा खिताब है। दूसरे स्थान पर काबिज आर्सनल के एस्टोन विला के हाथों 5 . 2 से हारने के बाद चेलसी ने मैनचेस्टर युनाइटेड को 1 . 0 से हराकर नौ…

Ragwendra P Singh
May 1, 2025
1 min read
मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर चेलसी ने जीती महिला सुपर लीग

चेलसी ने लगातार छठी बार महिला सुपर लीग फुटबॉल का खिताब जीता, जो इस सत्र का उनका दूसरा खिताब है। दूसरे स्थान पर काबिज आर्सनल के एस्टोन विला के हाथों 5 . 2 से हारने के बाद चेलसी ने मैनचेस्टर युनाइटेड को 1 . 0 से हराकर नौ अंक की अजेय बढत बनाई।

@BarclaysWSL

अभी दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। चेलसी ने इस सत्र में लीग कप पहले ही जीत लिया है और एफए कप फाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना 18 मई को वेम्बली स्टेडियम में मैनचेस्टर युनाइटेड से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।