मैड्रिड ओपन: कोको गॉफ ने किया उलटफेर, स्वियातेक को दी करारी शिकस्त
अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ ने गत विजेता इगा स्वियातेक को 6-1, 6-1 से हराकर मैड्रिड ओपन के महिला एकल के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने पहले सेट में तीन बार और दूसरे सेट में दो बार स्वियातेक की सर्विस तोड़ी। उन्होंने…

अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ ने गत विजेता इगा स्वियातेक को 6-1, 6-1 से हराकर मैड्रिड ओपन के महिला एकल के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने पहले सेट में तीन बार और दूसरे सेट में दो बार स्वियातेक की सर्विस तोड़ी। उन्होंने 64 मिनट में जीत हासिल की।

फाइनल में गॉफ का मैच शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका या एलिना स्वितोलिना से होगा। पुरुष वर्ग क्वार्टर फाइनल में कैस्पर रूड ने दानिल मेदवेदेव को 6-3, 7-5 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। रूड का अगला मैच फ्रांसिस्को सेरुंडोलो से होगा, जिन्होंने किशोर जैकब मेन्सिक को 3-6, 7-6 (5), 6-2 से हराया। सेरुंडोलो ने पिछले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
