द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025: मैक्सवेल पर फाइन, मैच में आचार संहिता तोड़ी

पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर बीसीसीआई ने फाइन लगाया है। ग्लेन मैक्सवेल की 25 फीसदी मैच फीस काट ली गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 22वें लीग मैच में मैक्सवेल ने आईपीएल की आचार संहिता का…

Ragwendra P Singh
April 9, 2025
2 min read
आईपीएल 2025: मैक्सवेल पर फाइन, मैच में आचार संहिता तोड़ी

पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर बीसीसीआई ने फाइन लगाया है। ग्लेन मैक्सवेल की 25 फीसदी मैच फीस काट ली गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 22वें लीग मैच में मैक्सवेल ने आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया।

© BCCI

इसके लिए उनको कठोर सजा मिली है। मैच के दौरान गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने की वजह से उनको आईपीएल के मैच रेफरी ने ये सजा दी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ग्लेन मैक्सवेल ने कब इस तरह की हरकत की, जिसके लिए उन पर मोटा जुर्माना लगा।

आईपीएल से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक भी उनके खाते में जोड़ दिया गया है।

इस मुकाबले की बात करें तो ग्लेन मैक्सवेल ने बल्ले से पंजाब किंग्स की जीत में योगदान नहीं दिया था, क्योंकि वे एक रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन गेंद से वे एक विकेट लेने में जरूर सफल हुए थे। वे इस सीजन अब तक फेल रहे हैं।

इसी मीडिया रिलीज में आगे बताया गया है कि ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 (मैच के दौरान गाली-गलौज और क्रिकेट के सामान या स्टेडियम में कुछ तोड़फोड़) के तहत लेवल 1 अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया।

आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। ग्लेन मैक्सवेल ने शायद ऐसा तब किया होगा, जब जरूरत पड़ने पर टीम के लिए रन नहीं बना पाए, जहां अश्विन ने उनको आउट कर दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।