मैक्स वेरस्टैपेन ने बढ़ाया रेड बुल से करार, 2030 तक टीम के साथ रहेंगे
फॉर्मूला 1 में अपने भविष्य को लेकर चल रहे शक को दूर करते हुए, चार बार के वर्ल्ड चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने अपनी रेड बुल टीम के साथ अनुबंध बढ़ाने पर हस्ताक्षर किया है। वह 2030 के आखिर तक आरबी22 के लिए रेस करेंगे। डचमैन,…

फॉर्मूला 1 में अपने भविष्य को लेकर चल रहे शक को दूर करते हुए, चार बार के वर्ल्ड चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने अपनी रेड बुल टीम के साथ अनुबंध बढ़ाने पर हस्ताक्षर किया है। वह 2030 के आखिर तक आरबी22 के लिए रेस करेंगे। डचमैन, मैक्स वेरस्टैपेन के मैकलारेन में जाने की चर्चा चल रही थी। रेड बुल ने मैक्स वेरस्टैपेन के साथ अनुबंध बढ़ाने की घोषणा की पुष्टि की।
टीम ने इस बात पर जोर दिया कि वेरस्टैपेन के साथ उनकी पार्टनरशिप 'एफ1' इतिहास की सबसे सफल और अहम साझेदारियों में से एक रही है। वेरस्टैपेन के साथ करार का बढ़ाया जाना आपसी भरोसे और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है, साथ ही भविष्य को एक साथ आकार देने का एक साझा फैसला है। मैक्स वेरस्टैपेन, रेड बुल के साथ अपना अनुबंध बढ़ाकर खुश हैं। वह 2016 से बुल के साथ हैं।
उन्होंने कहा, "मैं अनुबंध बढ़ने से सच में बहुत खुश हूं। हमारे पास सबसे अच्छे लोग हैं। मैं फिर से शीर्ष पर वापस आने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करते रहने के लिए उत्साहित हूं। यह आखिरी लक्ष्य है जिसके लिए हम सभी काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। मैं रेड बुल, लॉरेंट और ओरेकल रेड बुल रेसिंग में सभी को मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

मैक्स वेरस्टैपेन ने अपनी सारी सफलता रेड बुल सीरीज में ही पाई है। उन्होंने 2021 से मिल्टन कीन्स-बेस्ड टीम के साथ चार वर्ल्ड खिताब जीते हैं। उन्होंने 2024 तक लगातार चार खिताब जीते, जिसके बाद 2025 में लैंडो नॉरिस ने उनसे वर्ल्ड टाइटल छीन लिया। डचमैन ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि टीम मेरे लिए दूसरे परिवार जैसी है। मुझे घर जैसा महसूस होता है। मैं टीम में रेस जीतने की उम्मीद से आया था। हमने साथ मिलकर जो हासिल किया वह बहुत प्यारा था। हमने कई शानदार पल साझा किए और चार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।"
उन्होंने कहा, "मैं जिस टीम के साथ मैं अपने पूरे करियर में रहा हूं, उसी के साथ इस सफर को जारी रखना वाकई खास है। लॉरेंट मेकीज को जुलाई 2025 में टीम प्रिंसिपल के रोल में प्रमोशन दिया गया। लॉरेंट के साथ अब एक साल से ज्यादा समय से काम करना भी बहुत अच्छा रहा है। मुझे टीम के लिए उनका एक साफ विजन दिखता है। मिल्टन कीन्स में हर कोई उस चीज पर विश्वास करता है जो हम बना रहे हैं, और मैं अगले अध्याय का इंतजार कर रहा हूं। हम इस टीम का भविष्य बनाना जारी रखेंगे।"
वेरस्टैपेन का एक्सटेंशन टीम के साथ मेकीज के समय की सबसे बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। उन्होंने कहा, "मैक्स का हमारे साथ बने रहना और ग्रिड पर सबसे अच्छे ड्राइवर को बनाए रखना रेड बुल, ओरेकल रेड बुल रेसिंग, साथ ही 'एफ1' और पूरे मोटरस्पोर्ट में सभी के लिए शानदार खबर है।"
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
